विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में खिली धूप

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:22 PM (IST)

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के कारण पहाड़ों में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप निकलने से तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इसके विपरीत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम के इस अंतर के चलते पहाड़ और मैदानों में अलग-अलग परिस्थितियां बनी हुई हैं।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 29.4 19.5
पंतनगर 29.4 19.9
मुक्तेश्वर 19.9 9.9
नई टिहरी 20.4 10.2

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

यह भी पढ़ें- आदमखोर घोषित हुआ उत्तराखंड के पौड़ी में महिला को मारने वाला गुलदार, गांव में शिकारी दल तैनात