उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों सहित जन-धन को व्यापक नुकसान हुआ है। आपदा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में नौ अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्राकृतिक आपदा के कारण जन-धन, पशुधन, आवास और अन्य परिसंपत्तियों को भी क्षति होने की सूचना मिली है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने इस सम्बंध में विभागीय सचिव को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण कराने और पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाएगा
कैबिनेट मंत्री कौशिक ने सचिव, आपदा एवं पुनर्वास विभाग को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त जनपदों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा, प्रशासन को दिए आकलन के निर्देश
पत्र में कहा गया है कि फसलों को हुए नुकसान के साथ-साथ जन-धन, पशुधन, आवास एवं अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति का भी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों और अन्य पात्र व्यक्तियों को शासन के प्रचलित नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमन्य मुआवजा तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। वास्तविक प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
