विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूंका पुतला

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:34 PM (IST)

देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल ...और पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में राहुल गांधी का पुतला फूंकते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में राहुल गांधी का पुतला फूंकते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में शनिवार को हाथीबड़कला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना से जुड़े मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप लगाया।

गणेश जोशी ने कहा कि भारत में शासन संविधान व निर्धारित नियमों के तहत चलता है। स्पेक्ट्रम आवंटन जैसे संवेदनशील मामलों में निर्णय पारदर्शी प्रक्रिया, राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव उचित नहीं है। मंत्री ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी के नेता स्टारलिंक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों पर अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष से सेना के सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़े मुद्दों पर संयम बरतने की अपील की। प्रदर्शन में दायित्वधारी कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी व शमशेर सिंह बिष्ट समेत प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए देहरादून में नया यातायात प्लान: पलटन बाजार बना जीरो जोन, जाम से बचने के लिए इन निर्देशों का करें पालन

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रदर्शन: देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोग परेशान, काठगोदाम से कोई ट्रेन कैंसिल नहीं