विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन: देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोग परेशान, काठगोदाम से कोई ट्रेन कैंसिल नहीं

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 12:27 PM (IST)

दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते देहरादून से दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) और कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए आज यानि शनिवार सुबह पांच बजे देहरादून से दिल्ली जाने वाली ट्रेन जन शताब्दी के संचालन पर रोक लगाई गई। जिस कारण देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

देहरादून से अन्य ट्रेनें समयसारिणी के अनुसार संचालित की जा रही हैं। वहीं काठगोदाम से दिल्ली के लिए कोई ट्रेन कैंसिल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली-NCR में जाम से वाहनों की लंबी कतारें, हजारों लोग फंसे; इन रास्तों पर जाने से बचें

स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए देहरादून रेलवे प्लेट फार्म से सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए संचालित की जाने वाली ट्रेन जन शताब्दी के संचालन पर रोक लगाई गई है। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर होगा।

काठगोदाम से दिल्ली के लिए कोई ट्रेन कैंसिल नहीं की गई है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक की ट्रेन को संचालन में थोड़ी सी देरी हुई, वो भी रेलवे ने नियंत्रित कर दिया है। - सफ़दर हुसैन, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।