विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली-NCR में जाम से वाहनों की लंबी कतारें, हजारों लोग फंसे; इन रास्तों पर जाने से बचें

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:06 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भीषण जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. CJP के विरोध प्रदर्शन से दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम।

  2. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, की नाकाबंदी।

  3. रजोकरी, सरहौल बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज शनिवार (10 अक्टूबर) को बड़े प्रोटेस्ट का एलान किया हुआ है। जिसके के लिए दिल्ली पुलिस पहले से ही तैयार है। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर रखी और सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है, जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख हाईवे व मार्गों पर भीषण जाम लग गया है। जाम लगने से हजारों लोग फंस गए हैं। हालांकि, रोजाना के मुकाबले आज दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर कम लोग ही दिख रहे हैं। आइए बताते हैं कि किन-किन मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है?

jagran News - 2026-10-10T115244.764

फोटो क्रेडिट - संजय गुलाटी, जागरण

रजोकरी बॉर्डर से सरहौल बॉर्डर तक भीषण जाम लग गया है। यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 10.40.22

यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इस वजह से एनएच-9 की सर्विस रोड पर जाम लग गया है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 10.31.27 (2)

दिल्ली पुलिस ने बदरपुर फ्लाईओवर को बंद किया है। वाहन नीचे से गुजरे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 10.31.27

हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 10.31.27 (1)

फ्लावर वाले रास्ते पर टायर बस्टर लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.22.28

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता बंद किया गया है, जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.22.56

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित रजोकरी बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.23.10

पुलिस वाहनों के परमिट के साथ उनमें सवार यात्रियों के पहचान पत्र (आईडी) भी चेक कर रही है। यात्रियों से पूछताछ कर यह जानकारी ली जा रही है कि वे कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.24.01

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सरहौल बॉर्डर के साथ ही आया नगर बार्डर एवं कापसहेड़ा बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग कर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.40.00

सराय काले खां के समीप बैरिकेड की गई है और संदिग्ध लग रहे वाहनों की जांच की जा रही है। यहां पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल तैनात किया दिया है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.40.11

दिल्ली में प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया गया और बैरिकेड पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.40.31

पुस्ता रोड पर ललिता पार्क के सामने बैरिकेडिंग कर जांच करते अर्ध सैनिक बल के जवान।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.46.34

गुरुग्राम से आने वालों के लिए महरौली टीबी अस्पताल ले पास बैरिकेडिंग लगाई गई है। संदिग्ध लगने पर नाम, पते और दिल्ली में आने का कारण पूछने के बाद ही छोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 09.49.29

विकास मार्ग पर जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, वहां शनिवार को सन्नाटा पसरा हुआ है।