विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहितों पर हमला, पीटा और गला काटने की धमकी... नकदी-सोने की चेन भी छीनी

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM (IST)

हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों से मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मकांड के दौरान कुछ लोगों ने पुरोहितों को पीटा, गला काटने की धमकी दी और नकदी-सोने की चेन भी छीन ली।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हरकी पैड़ी के बड़ा बाजार में तीर्थ पुरोहित से मारपीट

  2. कर्मकांड के दौरान हमलावरों ने दी गला काटने की धमकी

  3. नकदी, सोने की चेन गायब; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के बड़ा बाजार में तीर्थ पुरोहितों से जुडा एक और विवाद सामने आया है। आरोप है कि जजमानों के कर्मकांड के दौरान गद्दी पर पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों से मारपीट की और गला काटने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बड़ा बाजार स्थित शिवदयाल जी की हवेली निवासी प्रकाश चंद रुवाली ने शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर को वह कन्हैया लाल की गद्दी पर जजमानों के कर्मकांड करा रहे थे। इसी दौरान सुधीर अपने साथी ऋषभ, सोनू, व्यास हिमांशु गुप्ता और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया।

लात-घूंसों से हमला

आरोप है कि सभी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोपितों ने अपने साथ आए नाई से उनका गला काटने के लिए भी कहा। शोर सुनकर पहुंचे नितिन सोती, ललित भट्ट और केशव दत्त ने किसी तरह उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी गई और इस दौरान उनकी नकदी और सोने की चेन भी गायब हो गई। आरोप ये भी है कि पुलिस चौकी जाने के दौरान सुधीर और हिमांशु गुप्ता समेत 15 से 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और दोबारा मारपीट की। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कच्चे मांस की बिक्री पर बैन, ऑनलाइन डिलीवरी भी रोकी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर जंगली हाथी दस्तक, कई देर तक घूमता रहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।