हरिद्वार में कच्चे मांस की बिक्री पर बैन, ऑनलाइन डिलीवरी भी रोकी
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में अब सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसमें ज्वालापुर का वह क्षेत्र भी शामिल है जहां पहले छूट थी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक होगी। नगर निगम की ओर से तैयार की गयी मांस विक्रय प्रतिबंध उपविधि में ज्वालापुर के वह क्षेत्र भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगे जहां अब तक मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू नहीं था।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में समूचे नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
अब नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में जो उपविधि तैयार की है, उसमें नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। आनलाइन माध्यम, मोबाइल एप और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए मांस की डिलीवरी भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगी।
पहली बार 50 हजार, दूसरी बार एक लाख जुर्माना
नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माने का प्राविधान किया गया है। पहली बार प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा जबकि दूसरी बार उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए हो जाएगी।
वहीं आनलाइन माध्यम से प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर पहली बार एक लाख और दूसरी बार तीन लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठान को सील करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
नियमों के अनुपालन को टीम भी गठित होगी। इन्हें प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने, प्रतिबंधित सामग्री जब्त करने और उल्लंघन पर कार्रवाई का अधिकार होगा।
मांस विक्रय प्रतिबंध उपविधि 2026 तैयार कर प्रकाशन को भेज दी गई है। उपविधि के प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में इसके प्राविधान प्रभावी हो जाएंगे। सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक रहेगी। दुकानों पर मांस की बिक्री के साथ ही उसका भंडारण कर बिक्री के लिए प्रदर्शित करना भी प्रतिबंधित होगा। आनलाइन माध्यम, मोबाइल एप और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए मांस की डिलीवरी भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगी।- दीपक गोस्वामी, उप नगर आयुक्त , नगर निगम, हरिद्वार
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी, नगर निगम ने बनाई नई उपविधि
यह भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।