विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:00 AM (IST)

गुजरात हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया। 

सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध 16 दिसंबर तक बढ़ा

सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध 16 दिसंबर तक बढ़ा

HighLights

  1. 30 अक्टूबर को जारी अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा

  2.  गुजरात सरकार ने हाई कोर्ट की एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी है

पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

मुख्य न्यायाधीश मनश रंजन पाठक और जस्टिस निर्झर देसाई की खंडपीठ ने कहा कि 30 अक्टूबर को जारी अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

दरअसल, गुजरात सरकार ने हाई कोर्ट की एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें गिर सोमनाथ के जिला कलेक्टर की ओर से मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने वाली अधिसूचना को रद कर दिया गया था।

खंडपीठ ने 30 अक्टूबर को सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी और कलेक्टर की 10 अगस्त की अधिसूचना को प्रभावी रहने दिया था।

इस अधिसूचना के तहत सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर के दायरे में मांस, मटन, मछली और अन्य मांसाहारी व्यंजनों की तैयारी, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मंदिर के आसपास कारोबार करने वाले रेस्तरां संचालकों ने इस प्रतिबंध को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। बाद में उन्होंने खंडपीठ के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

सुप्रीम कोर्ट ने छह नवंबर को याचिका का निपटारा करते हुए हाई कोर्ट को दो महीने के भीतर राज्य सरकार की अपील पर फैसला करने का निर्देश दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।