हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर जंगली हाथी दस्तक, कई देर तक घूमता रहा
हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर लालतप्पड़ के पास सुबह एक जंगली हाथी घूमता दिखा, जो बिना नुकसान पहुंचाए चला गया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, डोईवाला (देहरादून )। हरिद्वार - देहरादून नेशनल हाईवे के समीप लालतप्पड़ में आज सुबह करीब 7:00 बजे हाथी मार्ग पर घूमता हुआ दिखाई दिया।
हाथी के पीछे दोपहिया वाहन चालक भी नजर आए ।गनीमत यह रही की हाथी किसी को नुकसान पहुंचाये बिना चुपचाप चला गया। अन्यथा कोई हादसा भी हो सकता था।
वन विभाग लगातार इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है और पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में प्रवेश निरंतर जारी है। वहीं किसानों का आरोप यह भी है कि हाथी ने रात भर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाया।