Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में छह की मौत, हेल्‍पलाइन नंबर जारी; पीएम मोदी ने जताया दुख

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 01:34 PM (IST)

    Haridwar Stampede हरिद्वार में एक दुखद घटना हुई। मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिसमें कई जान चली गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ।

    Hero Image
    हादसे घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। जागरण

    डिजिटल डेस्क, हरिद्वार। Haridwar Stampede: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं सातवीं मौत की सूचना है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई।  25 लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। 

    वहीं नीचे लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर भर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह से इस घटना की आशंका है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है

    श्रद्धालुओं से खाली कराया गया मंदिर परिसर। जागरण


    श्रावण मास कावड़ मेले में शिवरात्रि पर्व पर जल चढ़ाने के बाद अमूमन कावड़ यात्री हरिद्वार नहीं पहुंचते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जल चढ़ाने के बाद भी बड़ी संख्या में कावड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे। इनमें बड़ी तादाद में कावड़ यात्री मनसा देवी मंदिर पहुंच गए। यही वजह है कि भीड़ बढ़ने पर तार टूटने से करंट फैलने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने तार टूटने या करंट फैलने की खबरों का खंडन किया है।

    सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

    हेल्पलाइन नंंबरों की सूची:

    1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

    • 01334-223999
    • 9068197350
    • 9528250926

    2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

    • 0135-2710334, 2710335
    • 8218867005
    • 9058441404

    घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

    मौके पर पहुंची एंबुलेंस। जागरण


    सीएम धामी ने जताया दुख

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

    वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि अभी तक 35 घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया है‌, जिनमें 15 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ‌

    इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

    मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ घटना में मृतक और घायल

    • मृतक- 06
    • गंभीर घायल-05
    • सामान्य घायल-23

    मृतकों का विवरण-

    • आरूष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
    • शकल देव पुत्र बेचान, उम्र 18 वर्ष, निवासी-अररिया बिहार।
    • विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर थाना - विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
    • विपिन सैनी पुत्र श्री रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड ।
    • वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
    • श्रीमती शान्ति पत्नी श्री रामभरोसें बदायू उत्तर प्रदेश।

    घायलों का विवरण-

    • इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत ।
    • दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
    • शीतल पत्नी श्री तेजपाल उम्र-17 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तरप्रदेश।
    • भूपेन्द्र पुत्र श्री मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
    • अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
    • कृति पुत्री श्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार।
    • राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी विहार।
    • अजय पुत्र श्री संजय, उम्र-19 वर्ष, बडियारपुर विहार।
    • रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।
    • विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
    • काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
    • अराधना कुमारी पुत्री श्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
    • विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार ।
    • निर्मला पत्नी श्री पंकज कुमार, उम्र-30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
    • विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
    • अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी-मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
    • एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
    • संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र-25, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
    • रोशन लाल पुत्र एवं पता-अज्ञात ।
    • दीक्षा पत्नी- निवासी रामपुर।
    • अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
    • मनोज शरण पुत्र अज्ञात, उम्र 30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

    उपरोक्त 14 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।

    हरिद्वार पहुंचे सीएम, घायलों से मिले

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिला चिकित्सालय में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

    मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

    सीएम धामी पहुंचे एम्स, जाना घायलों का हाल

    ऋषिकेश: सीएम पुष्कर सिंह धामी एम्स में घायलों का हाल जानने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डा.) मीनू सिंह से घायलों की स्थिति जानी व बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।