विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में चार वीवीआईपी कार्यक्रमों के कारण पुलिस-प्रशासन दिनभर अलर्ट, दो घंटे देर से शुरू हुई भाजपा की कार्यसमिति

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:16 PM (IST)

हरिद्वार में चार बड़े वीवीआईपी कार्यक्रमों के चलते पुलिस-प्रशासन दिनभर अलर्ट पर रहा। संघ प्रमुख, दो राज्यों के सीएम और मंत्रियों की मौजूदगी में सुरक्षा व यातायात के कड़े इंतजाम किए गए।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. चार वीवीआईपी कार्यक्रमों के चलते हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन अलर्ट।

  2. संघ प्रमुख, दो सीएम सहित कई नेता रहे मौजूद।

  3. शहर में सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। एक साथ चार बड़े वीवीआईपी कार्यक्रमों के चलते शनिवार को पुलिस-प्रशासन दिन भर अलर्ट मोड़ पर रहा। चारों कार्यक्रमों में संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक कैबिनेट मंत्री और बड़े नेताओं की मौजूदगी रही।

इस दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम रहे। सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के चलते भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी दो घंटे देरी से शुरू हुई। मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड भाजपा के सभी नेता अंतिम संस्कार से लौटने के बाद कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।

शनिवार सुबह से ही शहर में वीवीआईपी मूवमेंट का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनीतिक हस्तियां और साधु-संत चंडीघाट पहुंचे।

वहीं प्रेमनगर आश्रम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, शांतिकुंज में समारोह और बैरागी कैंप में हंस फाउंडेशन के कार्यक्रम के चलते भी वीवीआईपी गतिविधियां रहीं। सबसे ज्यादा दबाव चंडीघाट और प्रेमनगर आश्रम की ओर जाने वाले मार्गों पर रहा।

चंडीघाट पर अंतिम संस्कार के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर चेकिंग बढ़ाई और वीवीआईपी मूवमेंट के अनुसार यातायात नियंत्रित किया। शांतिकुंज में आयोजित दो दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण रही।

दो घंटे देर से शुरू हुई कार्यसमिति

योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के चलते भाजप कार्यसमिति की बैठक का समय बदलना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे उद्घाटन सत्र शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। एक ही दिन में शहर के अलग-अलग हिस्सों में इतने बड़े आयोजनों और वीवीआईपी आवाजाही ने पुलिस प्रशासन के अधिकारी दिन भर दौड़ते रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी सहित यूपी-उत्तराखंड के ये VIP रहे मौजूद

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में संपन्न हुआ सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, देखें पूरे कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।