विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में संपन्न हुआ सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, देखें पूरे कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरें

By Rahul ChauhanEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई संत-महात्माओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

News Article Hero Image

राहुल चौहान, देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के शुक्रवार को निधन के बाद उनका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 4.59.47 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचकर योगी की मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.28 PM (1)

नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी। संत समाज की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव संस्थापक पतंजलि योगपीठ, आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ एवं प्रबंध निदेशक पतंजलि आयुर्वेद मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.27 PM

श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, हरिद्वार, परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, अध्यक्ष परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश तथा श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम आध्यात्मिक गुरु एवं श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.29 PM (1)

श्रीमहंत रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती जी महाराज, श्रीमहंत संजय जी महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज तथा स्वामी कल्याण देव महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भी अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.28 PM

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, भरी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे। 

WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.28 PM (2)

सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.25.30 PM

यह भी पढ़ें- सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी सहित यूपी-उत्तराखंड के ये VIP रहे मौजूद

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां, सबसे छोटे पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।