Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में सैनेट्री व्यापारी के बेटे पर हमला, दिनदहाड़े गोलीबारी से व्यापारियों में दहशत

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 06:17 PM (IST)

    रुड़की के गणेशपुर में दिनदहाड़े सैनेट्री कारोबारी के बेटे नितिन शर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना दो महीने पहले हुए विवाद की रंजिश का परिणाम है। नितिन शर्मा ने पहले एक युवक पर तमंचे से हमला करने का आरोप लगाया था जिसके बाद उस पर ही मुकदमा दर्ज हुआ था।

    Hero Image
    दुकान में बैठे कारोबारी के बेटे को दिनदहाड़े गोली मारी, घायल

    जागरण संवाददाता, रुड़की। गणेशपुर में दिनदहाड़े दुकान पर बैठे सैनेट्री कारोबारी के बेटे को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। हाथ में छर्रे लगने से कारोबारी का बेटा घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश फरार हो गये। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन आरोपितों का पता नहीं चल पाया। घटना के पीछे विवाद की रंजिश है। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी निखिल शर्मा की गणेशपुर में सैनेट्री की दुकान है। मंगलवार की दोपहर को निखिल शर्मा का बेटा नितिन शर्मा दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच दुकान के बाहर बाइक सवार दो युवक आये। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता।

    बाइक पर आये बदमाशों ने कारोबारी के बेटे नितिन शर्मा पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। नितिन शर्मा के हाथ में गोली के छर्रे लग गये। जिससे वह दुकान के अंदर नीचे गिर पड़े। एकाएक हुई घटना से हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक पर वहां से फरार हो गये।

    घटना के बाद नितिन को उठाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के बेटे को गोली लगने का वीडियो दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें युवक गोली लगने के बीच नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

    पुलिस ने आसपास लगे कैमरे खंगाले है। कैमरों में दो युवकों के हुलिए कैद हुए है। घटना के पीछे विवाद को लेकर चल रही रंजिश है। इस मामले में कारेाबारी निखिल शर्मा की तरफ मंगलौर के शिकारपुर तथा कृष्णानगर, रुड़की गंगनहर केातवाली के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

    दो माह पहले हुआ था विवाद

    रुड़की: दो माह पहले नितिन शर्मा का मंगलौर के शिकारपुर निवासी युवक से तेलीवाला अंडरपास के निकट विवाद हुआ था। जिसमें नितिन शर्मा मंगलौर के युवक को लेकर कोतवाली पहुंचा था। नितिन शर्मा ने बताया था कि शिकारपुर निवासी युवक ने उस पर तमंचे से हमला किया है। साथ ही तमंचा भी पुलिस को दिया था।

    इस दौरान युवक की पिटाई भी की गई थी। इस मामले में बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद नितिन शर्मा पर ही मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को लेकर दूसरा पक्ष नितिन से रंजिश रखता है। इसके विवाद को ही गोली मारने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दो माह पहले हुए विवाद की रंजिश में घटना हुआ है।