Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंग्रेजी से PhD कर मुस्लिम लड़कियों के लिए नजीर बनी जन्नत, बोलीं- लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 10:09 AM (IST)

    Haridwar News गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल की छात्रा जन्नत परवीन ने अंग्रेजी से पीएचडी पूरी कर मुस्लिम लड़कियों के लिए नजीर पेश की ...और पढ़ें

    Hero Image
    Haridwar News : पीएचडी पूरी होने पर जन्नत को बधाई देती विभागाध्यक्ष डा. मुदिता अग्निहोत्री और शिक्षिका डा. मंजुला कौशिक।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Haridwar News : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल की छात्रा जन्नत परवीन ने अंग्रेजी विषय से पीएचडी पूरी कर मुस्लिम लड़कियों के लिए नजीर पेश की है। अब वह डा. जन्नत परवीन के नाम से जानी जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाज के मौअज्जिज व्यक्तियों की ओर से उन्हें मिल रही बधाइयां

    उन्होंने "मैजिक रिअलिज्म अक्रास कल्चर्स: ए स्टडी आफ सेलेक्ट नावलिस्ट' यानि "संस्कृतियों में जादुई यथार्थवाद: चुनिंदा उपन्यासकारों का एक अध्ययन' विषय पर डा. मंजुला कौशिक के निर्देशन में पीएचडी की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। विश्वविद्यालय परिवार के अलावा समाज के मौअज्जिज व्यक्तियों की ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

    लड़कियों की पढ़ाई को लेकर अब नजरिया बदल रहा

    मुस्लिम समाज में लड़कियों की पढ़ाई को लेकर अब नजरिया बदल रहा है। हरिद्वार के देहात क्षेत्र की कई मुस्लिम लड़कियों ने न्यायिक अधिकारी बनकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में ज्वालापुर निवासी जन्नत परवीन ने पीएचडी पूरी कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए हैं।

    यह भी पढ़ें - गुलामी की बेड़ियां तोड़ने वाला गुरुकुल, क्रांतिकारियों के केंद्र के रूप में इंग्लैंड तक प्रसिद्ध

    गुरुकुल से परास्नातक मिल चुका है गोल्ड मेडल

    ज्वालापुर पुरानी घास मंडी स्थित स्लेडन गंज निवासी राशिद हुसैन और फरीदा बेगम की बेटी जन्नत परवीन गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर की छात्रा हैं। जन्नत स्कूल के समय से ही पढ़ाई में बेहद होशियार रही हैं। गुरुकुल से परास्नातक में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।

    लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : जन्नत

    दैनिक जागरण से बातचीत में जन्नत ने बताया कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों और स्वजन को देते हुए बताया कि अंग्रेजी शिक्षिका डा. मंजुला कौशिक, विभागाध्यक्ष डा. मुदिता अग्निहोत्री का उन्हें विशेष सहयोग मिला।

    वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर मौलाना आरिफ कासमी, मौलाना इकबाल कासमी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पार्षद अनुज सिंह, मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा आदि ने जन्नत व उनके परिवार को बधाई दी है।