विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की वजह आई सामने; प्रत्‍यक्षदर्शी बोले, 'बचने को एक-दूसरे पर चढ़ते गए लोग'

Published: Sun, 27 Jul 2025 12:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 27 Jul 2025 12:52 PM (GMT+05:30)

Haridwar Stampede हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कारण करंट फैलने की अफवाह थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अफवाह ...और पढ़ें

Haridwar Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़ में 6 की मौत। जागरण
Haridwar Stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में करंट की अफवाह से भगदड़ में 6 की मौत। जागरण

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ का सही कारण सामने आ गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची दैनिक जागरण की टीम को प्रत्‍यक्षदर्शियों ने जो बताया वह बेहद भयावह था।

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि करंट फैलने की सिर्फ अफवाह से उक्‍त भगदड़ मची। जान बचाने को लोग एक दूसरे पर चढ़ते चले गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 25 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। उनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

25 घायल और 6 लोगों की मौत

पुलिस प्रशासन भी इसकी पुष्टि कर रहा है। स्थानीय दुकानदारों से भी दैनिक जागरण की बातचीत में भी यही बात सामने आई है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना में 25 घायल हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है।

घायलों ने बयां किया मंजर

मेला अस्पताल में भर्ती घायल बद्दी हिमाचल प्रदेश से आए रीना देवी दास, फरीदाबाद से आए कुलदीप कुमार प्रजापति उनकी पत्नी आरती, भाई जितेंद्र और साली गायत्री देवी ने बताया कि घटना पैदल मार्ग के शीर्ष पर चढ़ने और उतरने वालों की भीड़ अनियंत्रित होने की वजह से हुई। लोग धक्का-मुक्की करते एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। भगदड़ मची। जिसमें वह घायल हुए।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।