हरिद्वार में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, गृह कलेश बनी वजह
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक्कड़ रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी। पथरी क्षेत्र में एक्कड़ रेलवे स्टेशन की घटना। रेलवे स्टेशन पर एक युवक काफी देर से रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। ट्रेन आने से तुरंत पहले वह ट्रैक पर जाकर लेट गया।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक की पहचान आकाश उर्फ़ माथू निवासी ग्राम बाकरपुर, लक्सर के रूप में कराई।
इंस्पेक्टर जीआरपी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि आत्महत्या के पीछे गृह कलेश की बात सामने आई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पत्नी ने की बेवफाई तो टावर पर चढ़ा पति, अंधेरा होते ही डरकर उतरा नीचे
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रेमी के साथ गई पत्नी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया नाराज़ पति
