विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में प्रेमी के साथ गई पत्नी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया नाराज़ पति

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:50 PM (IST)

हरिद्वार के शिवालिक नगर में एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया क्योंकि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

इससे नाराज टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस से उसकी मांग है कि पत्नी को बुलाया जाए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि युवक से बातचीत कर सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उसके परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई सोनिया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये 10 महत्वपूर्ण फैसले, समूग `ग` के पदों पर होगी अग्निवीर की सीधी भर्ती