हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई सोनिया गिरफ्तार
हरिद्वार में एक महिला अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो
HighLights
महिला एएसआई सोनिया 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गई।
मारपीट मामले में समझौता कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।
देहरादून विजिलेंस टीम ने रानीपुर कोतवाली में छापा मारा।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिले में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए एक महिला एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मारपीट के मामले में समझौता कराने के नाम पर यह रिश्वत ली जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून विजिलेंस की एक टीम ने छापा मारकर रानीपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। अब विजिलेंस टीम द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आंधी-बारिश और 500 ग्राम के ओलों ने मचाई तबाही, फसलें बर्बाद, वाहन क्षतिग्रस्त
यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारीः सड़कों का होगा कायाकल्प, 10.88 करोड़ से होगी मरम्मत और निर्माण
