यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar News: कांवड़ यात्रियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ के साथ जमकर किया हंगामा, तीन गिरफ्तार
हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बेलड़ी गांव के पास कांवड़ यात्रियों ने एक गाड़ी को छूने पर हंगामा किया। यात्रियों ने ...और पढ़ें

HighLights
- कांवड़ यात्रियों ने गाड़ी को पलटने का किया प्रयास
- पुलिस ने मौके पर पहुंच किसी तरह शांत कराया मामला
जागरण संवाददाता, रुड़की। हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बेलड़ी गांव के समीप एक गाड़ी को कावड़ यात्री को छू गई। इस बात से आक्रोशित कावड़ यात्रियों ने कार सवार एक युवक को जमकर पीट दिया, जबकि कार चालक मौके से किसी तरह से बचकर भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर आतंक मचाया। पुलिस ने मौके पर जाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
गुरुवार की देर रात कांवड़ यात्रियों का एक दल हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रहा था। वहीं ब्रह्मपुर निवासी एक युवक एक लेखपाल की बोलेरो कार लेकर जा रहा था। जैसे ही कांवड़ यात्री स्टेट हाईवे पर बेलड़ी गांव के समीप पहुंचे तो बोलेरो गाड़ी एक कावड़ यात्री से छू गयी।
इस बात से आक्रोशित कांवड़ यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कर चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी में सवार एक युवक को कावड़ियों ने पकड़ लिया। युवक को जमकर पीटा गया।
कांवड़ यात्रियों ने जमकर आतंक मचाते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और उसे पलटने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया।
मामला शांत होने के बाद कांवड़ यात्री वहां से रवाना हुए। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
तीन कांवड़ यात्री गिरफ्तार
हाइवे पर बहादराबाद क्षेत्र में कार की टक्कर लगने के बाद तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित मुकेश निवासी शामली की तहरीर पर जानलेवा हमले, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
.jpg)
इसके बाद आरोपित कांवड़ यात्री आशु कुमार निवासी ननौता भैंसराव, ननौता, सहारनपुर, ऋतिक निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, गंगोह और रवि कुमार निवासी हमजागढ़, गंगोह, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपितों को शुक्रवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।