विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के सुभाष घाट पर प्रसव के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:36 PM (IST)

हरिद्वार के सुभाष घाट पर खुले में प्रसव के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सुभाष घाट पर गर्भवती महिला के खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म देने के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। महिला को महिला चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन से 48 घंटे के भीतर हस्ताक्षरित जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबर के अनुसार गर्भवती महिला उपचार के लिए हरिद्वार के चैनराय महिला चिकित्सालय पहुंची थी, लेकिन उसे उपचार नहीं मिल पाया।

इसके बाद महिला ने सुभाष घाट पर खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म दिया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई है। सीएमओ डा आरके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वह स्वयं भी मामले की जांच कर रहे हैं।

वहीं, एचएमजी जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक कार्यालय की ओर से नोवस पैथोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड (एनपीपीएल) के निदेशक को ईमेल भेजकर तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित संस्था से प्रारंभिक तथ्य तत्काल और ईमेल प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि महिला अथवा उसके स्वजनों ने महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में कब संपर्क किया था। उस समय कौन-कौन से स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे और महिला को किस तरह की चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी गयी।

इसके साथ ही उपचार में देरी, उपचार से इंकार या महिला को किसी दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने की परिस्थितियों की भी पड़ताल होगी। प्रकरण से जुड़े अस्पताल के रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि जांच के दौरान किसी तरह के साक्ष्य प्रभावित न हों।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या चूक सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार से नव्या 2.0 का आगाज, 24 राज्यों के 100 जिलों की युवतियों को मिलेगी ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने कहा- 'देवों के सबसे नजदीक उत्तराखंड, दिव्य-भव्य और सुरक्षित हो हरिद्वार कुंभ'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।