विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने कहा- 'देवों के सबसे नजदीक उत्तराखंड, दिव्य-भव्य और सुरक्षित हो हरिद्वार कुंभ'

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 29 Nov 2026 01:04 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 01:10 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ सामाजिक समरसता का महापर्व है, जिसे भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन संस्कृत में कुंभ सामाजिक समरसता का महापर्व है। ये आयोजन भव्य, दिव्य और सुरक्षित हो, इस संकल्प के तहत हम आगे बढ़ रहे हैं। नेत्र कुंभ सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवों के सबसे नजदीक का स्थान देवभूमि उत्तराखंड है। ऐसे स्थान पर किया गया सेवा, धर्म के कार्य का फल कई गुना अधिक हो जाता है। हरिद्वार में नेत्र कुंभ आयोजित होने जा रहा है। आयोजकों ने इस महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि आज आर्थिक अभाव में चिकित्सा कमी के कारण सुविधा न होने के कारण आंखों की जांच तक नहीं करा पाते है। उनतक नेत्र जांच की सुविधा पहुंचाने के लिए सक्षम का जो अभियान है, वो काफ़ी सराहनीय है।

नेत्र कुंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी के लिए एक चश्मा फिर से अखबार पढ़ पाने की खुशी लेकर आयेगा तो वही वह रोजाना के काम कर पाएगा, इससे उसका आत्मविश्वास भी लौटेगा। हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होने जा रहा है।

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए काफ़ी तैयारी चल रही है। कुंभ की सफलता इस बात से भी तय होगी की श्रद्धालु को कितनी सुविधा मिली है।

सेवा का कार्य सहायता करना नहीं कर्तव्य है: क्षेत्र प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक और मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि हरिद्वार में कुंभ होने वाला है और कुंभ का अर्थ ही स्वास्थ्य से है। सेवा के माध्यम से भी स्वास्थ्य अच्छा किया जा सकता है।

काफ़ी लोग ऐसे भी है, जो स्वास्थ्य ख़ुद अच्छा नहीं कर सकते। हमारा कर्तव्य है की उनका भी स्वास्थ्य अच्छा बने। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य किसी न किसी रूप में होना ही चाहिए। सेवा का कार्य किसी की सहायता करना नहीं, बल्कि कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ की मोनालिसा के बाद अब इंटरनेट पर छाई 'पुष्कर की सुमन', नागिन सी आंखों ने रील्स पर लगाई आग

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 के बाद अब हरिद्वार की बारी! 2027 के अर्धकुंभ में कब-कब लगेगी आस्था की डुबकी, देखें पूरा कैलेंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।