विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! घर में रखे क्रेडिट कार्ड में भी सेंध लगा रहे साइबर ठग, हरिद्वार में 4.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:21 PM (IST)

साइबर ठग अब घर में रखे क्रेडिट कार्डों को भी निशाना बना रहे हैं, बिना ओटीपी पूछे लाखों की ठगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। साइबर ठगों ने लोगों की जेब के साथ अब घरों में सुरक्षित रखे बैंक के क्रेडिट कार्ड को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

चिंता की बात यह है कि ठगी के लिए अब न तो ओटीपी पूछा जा रहा है और न पीड़ित को किसी और तरह का झांसा देने की जरूरत पड़ रही है। कनखल में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 4.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी ने क्रेडिट कार्ड धारकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

साइबर ठग अब फर्जी बैंक संदेश, व्हाट्सएप लिंक, नकली कस्टमर केयर नंबर और फिशिंग वेबसाइट के जरिए कार्ड से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं। कई बार पहले से सेव कार्ड डिटेल, टोकनाइजेशन, आटो डेबिट या ऐसे मर्चेंट ट्रांजेक्शन का भी दुरुपयोग हो सकता है, जिनमें हर बार ओटीपी की जरूरत नहीं होती।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि कनखल में पीड़ित ने कभी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तक नहीं किया था और कार्ड घर में ही रखा था। व्हाट्सएप पर लिमिट बढ़ाने का संदेश आने के बाद उनके कार्ड से आनलाइन ट्रांजेक्शन हो गए। कुछ दिन पहले बीएचईएल क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इन मामलों को देखते हुए क्रेडिट कार्ड धारकों को सावधानियां बरतने की जरूरत है।

ऐसे करें अपने कार्ड की सुरक्षा

  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ट्रांजेक्शन सुविधा बंद रखें
  • बैंकिंग से जुड़े किसी भी व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक न करें
  • कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट और ओटीपी किसी से साझा न करें
  • बैंक के आधिकारिक एप से ट्रांजेक्शन लिमिट निर्धारित रखें
  • हर लेनदेन का एसएमएस अलर्ट चालू रखें
  • अनजान वेबसाइट पर कार्ड की जानकारी सेव न करें
  • संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखते ही कार्ड ब्लाक कराएं।

पुलिस की अपील

बैंक या कोई भी अधिकृत अधिकारी फोन अथवा व्हाट्सएप पर कार्ड का सीवीवी, ओटीपी या गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, कार्ड अपडेट करने या केवाईसी पूरा करने के नाम पर आने वाले संदेशों से सतर्क रहें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर बैंकिंग विवरण दर्ज न करें। यदि खाते या कार्ड से धोखाधड़ी होती है तो तत्काल बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती समय में शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। - नवनीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में धनतेरस-दीपावली पर साइबर ठगों का कहर, 151 शिकार 39 लाख की चपत

यह भी पढ़ें- डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगों से रहें सावधान, किसी से न साझा करें OPT या बैंक खाते की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।