विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगों से रहें सावधान, किसी से न साझा करें OPT या बैंक खाते की जानकारी

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:23 PM (IST)

जनगणना 2027 के दौरान साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. जनगणना के नाम पर पैसे या निजी जानकारी साझा करने से बचें।

  2. साइबर ठगों से सावधान रहें, बैंक खाते खाली हो सकते हैं।

  3. आधार, पैन, ओटीपी किसी को न दें, जागरूकता बहुत जरूरी।

जागरण संवाददाता, आगरा। जनगणना के पहले चरण की तरह अगर आप दूसरे चरण में भी स्वगणना फार्म भर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। फॉर्म भरने या फिर जनगणना के नाम पर किसी को भी एक रुपये नहीं दीजिए। अगर कोई भी फोन आता है।

बैंक खाता या फिर आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी मांगता है तो यह जानकारी बिल्कुल भी शेयर न करें। साथ ही मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड की भी जानकारी न दें। आपकी इस गलती से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

जनगणना-2027 का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक हुआ था। पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना में सात मई से 21 मई तक लोगों को स्वगणना फार्म भरने का मौका दिया गया था। साइबर ठगों ने कई लोगों को फोन कर अहम जानकारी ली और रुपये तक ट्रांसफर करा लिए।

सरकारी कर्मचारी बबलू कुमार ने बताया कि साइबर ठग के झांसे में आकर 100 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। फार्म में गलती को सही करने के नाम पर रुपये मांगे गए थे। ठग ने दोबारा फोन कर एक हजार रुपये फिर से मांगे थे। बल्केश्वर के आदर्श कुमार के खाते से पांच हजार रुपये निकल गए थे।

जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 का दूसरा चरण एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। जिले को 23 जोन और नगर निगम के 100 वार्ड को चार चार्ज में बांटा गया है। 10 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। दूसरे चरण की गणना में भी 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना फार्म भरने का मौका मिलेगा। पहले चरण में जिले के 50 हजार लोगों ने स्वगणना फार्म भरे थे।

जरूरी है जागरूकता, न आएं किसी के झांसे में

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि दूसरे चरण की जनगणना में 40 सवालों के जवाब देने हैं। सवाल सामान्य हैं। स्वगणना फार्म को भरने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि 11 डिजिट की स्वगणना पहचान संख्या किसी को भी न बताई जाए। न ही आधार कार्ड या फिर सीधे बैंक खाता की कोई भी जानकारी दी जाए।

यह भी पढ़ें- यूपी जनगणना 2027: अब स्काउट-गाइड बताएंगे कैसे करें अपनी गणना, मिला 10-10 परिवारों का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।