विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये कैसा रिफंड? 143 के चक्कर में देने पड़े 1.48 लाख रुपये

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:33 AM (IST)

फेरूपुर के एक दंपति ने 143 रुपये के ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में साइबर ठगों को 1.48 लाख रुपये गंवा दिए।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पथरी। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान 143 रुपये का रिफंड पाने के चक्कर में फेरूपुर निवासी पति-पत्नी साइबर ठगों के जाल में फंस गए।

ठग ने खुद को मीशो कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराई और दोनों के बैंक खातों से कुल 1.48 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

143 रुपये का रिफंड

पुलिस के मुताबिक, ग्राम फेरूपुर निवासी बिजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मीशो पर सामान ऑर्डर किया था, जिसकी एक नवंबर 2026 को डिलीवरी सफल होने के बाद ऑर्डर रद्द हो गया था। इसके चलते उन्हें 143 रुपये का रिफंड मिलना था।

छह नवंबर की सुबह उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को मीशो का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर करीब 22 मिनट तक ऑडियो कॉल की। आरोपित ने 143 रुपये वापस दिलाने का झांसा देकर बिजेंद्र से मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने को कहा।

मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने को कहा

वह फोन पर लगातार निर्देश देता रहा और रिफंड की प्रक्रिया बताने के बहाने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी भी पूछता रहा। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने बताए गए निर्देशों का पालन कर लिया। कुछ देर बाद रिफंड आने के बजाय उनके दोनों बैंक खातों से रकम कट गई।

दोनों खातों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होने का फायदा उठाकर ठग ने यूपीआई के माध्यम से बिजेंद्र के खाते से 98 हजार 372 रुपये और पत्नी सविता के खाते से 49 हजार 988 रुपये निकाल लिए।

पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन मंगाया 32 इंच का स्मार्ट टीवी, डिलीवरी में निकला इलेक्ट्रानिक चूल्हा... रिफंड रिक्वेस्ट को भी किया रिजेक्ट

यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग एयरलाइन की फ्लाइट बुक की है तो संभलकर! जानिए कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने पर रिफंड मिलेगा या नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।