विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन मंगाया 32 इंच का स्मार्ट टीवी, डिलीवरी में निकला इलेक्ट्रानिक चूल्हा... रिफंड रिक्वेस्ट को भी किया रिजेक्ट

By Vishal Dixit Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 11 Nov 2026 06:25 PM (IST)

खुर्जा में एक ग्राहक ने ऑनलाइन 32 इंच का स्मार्ट टीवी ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी में उसे इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा मिला। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ग्राहक ने ऑनलाइन 32 इंच का स्मार्ट टीवी मंगाया था।

  2. डिलीवरी में टीवी की जगह इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा प्राप्त हुआ।

  3. कंपनी ने रिफंड अनुरोध अस्वीकारk, पुलिस जांच जारी।

संवाद सहयोगी, जागरण. खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर धोखाधड़ी और लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला खुर्जा जंक्शन क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक ग्राहक ने आनलाइन 32 इंच का स्मार्ट टीवी आर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में उसे टीवी की जगह एक इलेक्ट्रानिक चूल्हा मिला। जब उसने रिफंड के लिए आवेदन किया, तो कंपनी ने उसकी मांग अस्वीकार कर दी।

जंक्शन क्षेत्र की नई बस्ती कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन नवंबर 2026 को आनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए 32 इंच का स्मार्ट टीवी आर्डर किया था। दो दिन पूर्व को जब पार्सल की डिलिवरी उनके घर पहुंची और उसे खोला गया, तो उसमें टीवी के स्थान पर एक इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा निकला।

गलत सामान मिलने पर पीड़ित ने तुरंत पोर्टल पर रिटर्न और रिफंड के लिए शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनी ने उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय रिफंड रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और उन्हें उचित न्याय व भरपाई दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।