हरिद्वार स्पा सेंटर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की महिलाओं से मारपीट सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक शॉपिंग मॉल के स्पा सेंटर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा जिस्मफरोशी के आरोप में हंगामा ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल स्थित स्पा सेंटर में 3 दिन पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिस्मफरोशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
हालांकि, सेंटर पर कोई आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई थी। इस घटना में स्पा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से नया मोड़ आ गया है।
सीसीटीवी फुटेज में बजरंग दल कार्यकर्ता स्पा सेंटर में घुसकर रिसेप्शनिस्ट और अन्य महिलाओं के बाल पकड़कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका की ओर से बजरंग दल नेता दीपक तालियान, भूपेन्द्र सैनी, कुलदीप विश्नोई, संजय, प्रिंस, शिवम, करन, नवीन, अनूप पाल सहित 25-30 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर जंगली हाथी का थार वाहन पर हमला, लोगों में फैली दहशत
यह भी पढ़ें- हरिद्वार की इन चार सीटों पर SIR से बदला सियासी कैनवास, अब बूथों की कहानी तय करेगी राजनीतिक दलों की सियासत
