विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के गंगा तटों पर आकार लेने लगी अर्धकुंभ नगरी, करीब 35 हजार कार्मिक कर रहे दिन-रात काम

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 02:21 PM (IST)

हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी नगरी बसाने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में पंतद्वीप, बैरागी कैंप, गौरीशंकर और दक्षद्वीप में कार्मिकों के आवास और कार्यालयों के लिए पांच हजार से अधिक टेंट लगाए जा रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी नगरी बसाने की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में पंतद्वीप, बैरागी कैंप, गौरीशंकर और दक्षद्वीप में कार्मिकों के आवास, कार्यालयों और अन्य जरूरतों के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बाहरी सेक्टरों में भी यह काम आगे बढ़ेगा।

पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के करीब 30 से 35 हजार कार्मिकों की तैनाती को देखते हुए अलग-अलग सेक्टरों में आवासीय शिविर और कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इनके लिए पांच हजार से अधिक टेंट प्रस्तावित हैं। इनमें स्विस काटेज, ईपी, फैमिली, छोलदारी, दरबारी, महाराजा और पगोडा टेंट के साथ जर्मन हैंगर भी शामिल होंगे।

अखाड़ों, आश्रमों और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के शिविरों की तैयारी भी चल रही है। गुरुवार को मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप, पंतद्वीप और दक्षद्वीप का निरीक्षण किया। शिविर स्थलों पर सड़क, निर्बाध बिजली, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और सफाई की व्यवस्था टेंट स्थापना के साथ पूरी करने को कहा। निरीक्षण में उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ में हरिद्वार की सफाई व्यवस्था होगी चाकचौबंद, 10 हजार क्यूआर कोड करेंगे ऑनलाइन निगरानी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार, एक क्लिक पर मिलेगी घाटों-पार्किंग और रूट की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।