विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित फरार, बच्ची हायर सेंटर रेफर

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 12:30 PM (IST)

हरिद्वार में 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद आरोपित फरार हो गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया है। फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जबकि एक टीम फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति हरिद्वार ओद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

कुछ दिन पहले भागलपुर बिहार निवासी सौरभ भी इस फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। सौरभ ने पास में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था। रविवार देर रात बच्ची रो रही थी और उसकी मां खाना बना रही थी। आरोप है कि सौरभ ने बच्ची को चुप करने के बहाने उठाया और अपने कमरे में ले गया।

कुछ देर बाद बच्ची की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो मासूम को बदहवास पाया। तभी आरोपित वहां से निकलकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एक टीम उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भोजन माताओं की हड़ताल, ढाई लाख स्कूली बच्चों के भोजन पर संकट

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़, तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।