विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़, मेरठ के दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 15 Nov 2026 04:24 PM (IST)

हरिद्वार में पुलिस ने मेरठ से अवैध हथियार तस्करी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बहादराबाद ...और पढ़ें

HighLights

  1. मेरठ के दो असलहा तस्कर हरिद्वार में गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

  3. बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गईं।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मेरठ से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों के हरिद्वार पहुंचने की सूचना पर बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाया। घेराबंदी के दौरान दोनों बदमाश गन्ने के खेतों में भाग निकले। इस दौरान बचने के लिए उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों की पहचान मुकुल और भूपेंद्र निवासीगण सरधना, मेरठ के रूप में हुई है। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के कब्जे से दो पिस्टल मिली है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर की गुंडागर्दी, पूर्व कर्मचारी पर बरसाई गोलियां

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ: हरिद्वार में किस तरह होगा ट्रैफिक मैनजमेंट... कहां बनेंगे बस अड्डे और पार्किंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।