विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में 112 करोड़ से बनेगा जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम, गंग नहर के किनारे बनेंगे 2992 कैच पिट... बिछेगी 19 किमी पाइपलाइन

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:17 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 112.86 करोड़ रुपये की लागत से जीआईएस आधारित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

गौरव त्यागी, हरिद्वार। वर्षा के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सिंचाई विभाग 112.86 करोड़ रुपये लागत की योजना तैयार की है। योजना के प्रथम चरण में रेलवे लाइन से ललतारौ पुल तक और अपर गंग नहर के दाएं किनारे वर्षा जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) आधारित स्टार्म वाटर मास्टर ड्रेनेज योजना के तहत नालियों और जल निकासी ढांचे का निर्माण करने के साथ घरों से पानी निकालने के लिए पाइपलाइन, कैच पिट और बड़े ड्रेनेज तैयार किए जाएंगे।

ड्रेनेज निर्माण के लिए मौजूदा ढांचों को हटाया जाएगा और काम पूरा होने के बाद प्रभावित सड़क और फुटपाथ को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा। काम शुरू होने के बाद इसे करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

2992 कैच पिट बनेंगे, घरों से भी जुड़ेगी पाइपलाइन

योजना के तहत 2,992 कैच पिट बनाने का प्रविधान है। कैच पिट वर्षा के पानी को एकत्र करने और उसे आगे निकासी व्यवस्था तक पहुंचाने के लिए बनाए जाते हैं। इनका निर्माण ईंटों से होगा और इनमें निरीक्षण के लिए ढक्कन तथा अन्य जरूरी संरचनाएं भी होंगी। कैच पिट को आसपास के भवनों और संपत्तियों से जोड़ने के लिए करीब 19 किमी आरसीसी पाइप बिछाई जाएगी।

प्रत्येक कैच पिट से तीन संपत्ति कक्षों को जोड़ने की व्यवस्था होगी। इसके बाद कैच पिट से मुख्य ड्रेनेज तक पानी पहुंचाने के लिए 912 मीटर डक्टाइल आयरन पाइप भी बिछाई जाएगी। इस व्यवस्था से वर्षा का पानी भवनों और आसपास के हिस्सों से एकत्र होकर कैच पिट तक पहुंचेगा और वहां से मुख्य निकासी ढांचे में पहुंचाया जा सकेगा।

जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

वर्षा के दौरान भगत सिंह चौक, मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, मुख्य बाजार, कनखल और भूपतवाला समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आती है। शहर के विस्तार, निर्माण गतिविधियों और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों में बदलाव के कारण वर्षा के पानी को निकालने में कई स्थानों पर दिक्कत होती है।

शहर के कई हिस्सों में वर्षा के दौरान जलभराव होने और ड्रेनेज नेटवर्क की सीमित उपलब्धता भी एक समस्या है। ऐसे में 112.86 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना से शहर के इस हिस्से में वर्षा के पानी की निकासी के लिए नया ढांचा तैयार होगा। इससे वर्षा के दौरान आवागमन प्रभावित होने, दुकानों और घरों के आसपास पानी जमा होने तथा लोगों की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर को CM Dhami का तोहफा: 800 करोड़ की ड्रेनेज योजना मंजूर, विकास को मिलेगी गति

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 475 करोड़ से विकसित हो रहीं पर्यटन की सुविधाएं, अर्बन ड्रेनेज योजना के लिए 89.71 करोड़ मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।