विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को छेड़ना पड़ा भारी, मनचले की चप्‍पल से की धुनाई

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 15 Oct 2018 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 04:47 PM (IST)

हरिद्वार में एक मनचले को किशोरी को छेड़ना भारी पड़ गया। किशोरी के शोर मचाने पर मनचला भागने लगा। किशोरी ...और पढ़ें

किशोरी को छेड़ना पड़ा भारी, मनचले की चप्‍पल से की धुनाई
किशोरी को छेड़ना पड़ा भारी, मनचले की चप्‍पल से की धुनाई

बहादराबाद, हरिद्वार [जेएनएन]: काली मंदिर तिराहे के पास रविवार शाम एक मनचले ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर मनचला भागने लगा। किशोरी व उसकी मां ने पीछा कर मनचले को पकड़ लिया और चप्पल से धुनाई की। माफी मांगने पर लोगों ने युवक को छोड़ा। 

रविवार को एक महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ स्कूटी पर बहादराबाद बाजार में सामान खरीदने आई थी। काली मंदिर तिराहा के पास सामान खरीदने के दौरान एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने शोर मचाते हुए अपनी मां को बता दिया। इस पर युवक भागने लगा। मां बेटी ने युवक का पीछा किया। महिला व उसकी बेटी को युवक के पीछे भागते देख स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मां-बेटी ने चप्पल से युवक की धुनाई शुरू कर दी। कई राहगीरों ने युवक पर हाथ साफ किया। जान बचाने के लिए युवक ने पैर पकड़कर माफी मांगी। तब लोगों ने युवक को छोड़ा।

यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर हुई दोस्ती, झांसा देकर किया दुष्कर्म; शादी की बात पर दी धमकी

यह भी पढ़ें: पिता की हैवानियत, दस साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म