Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Disaster: देहरादून में बादल फटने से बहा मजदूर पहुंचा रुड़की, गंगनहर में मिला शव

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 02:58 PM (IST)

    Dehradun Disaster रुड़की पुलिस ने गंगनहर से बरामद शव की शिनाख्त की है । मृतक धर्मेंद्र (40) देहरादून के मालदेवता में मजदूरी करता था। बादल फटने से आई आपदा में वह पानी में बह गया था और उसका शव गंग नहर में मिला। परिवार ने उसकी पहचान की। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

    Hero Image
    शव बहकर गंग नहर में आ गया था शव। Concept Photo

    जासं, रुड़की। मालदेवता में आई आपदा में बहकर आये युवक का शव रुड़की में मिला है। युवक के शव की शिनाख्त उसके स्वजन ने की है। युवक का शव दो दिन पहले रुड़की गंगनहर से बरामद हुआ था। बताया गया है कि युवक एक ठेकेदार के साथ सड़क निर्माण के काम करने के लिए गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को सिविललाइंस कोतवाली पुलिस ने नये पुल के पास से एक युवक (42) का शव बरामद किया था। उस समय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर शव की शिनाख्त के प्रयास किये थे।

    शनिवार को कुछ लोग सिविललाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर मिले फोटो के आधार पर शक की शिनाख्त धर्मेंद्र (42) निवासी मीरपुर थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर उप्र के रुप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    सिविललाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने बताया कि धर्मेंद्र देहरादून के मालदेवता में सड़क बनाने की मजदूरी करने के लिए गया था। वहां पर 15 सितंबर की रात को आई आपदा में बह गया था। उसका शव बहकर गंगनहर में आ गया था। वहीं मृतक के चेचरे भाई मंगेश ने बताया कि आपदा आने से पहले करीब आठ दिन पहले धर्मेंद्र उनके एक रिश्तेदार जो कि ठेकदारी का काम करता है।

    उसके साथ मालदेवता मे सड़क निर्माण के काम के लिए गया था। मंगेश ने बताया कि आपदा वाले दिन रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी आखिरी बार धर्मेंद्र से मोबाइल पर बात हुई थी। आधी रात को आपदा की जानकारी उन्हें अगले दिन मिली थी। इसके बाद से वह धर्मेंद्र की तलाश में लगे थे।

    मंगेश ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर आई फोटो के आधार पर उन्हें धर्मेंद्र के शव की जानकारी मिली थी। उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन की सुपुर्दगी में दिया है।