Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी
पहाड़ों में लगातार बारिश के कारण भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया और खतरे के स्तर के करीब है। वर्तमान में नदी में प्रवाह 143689 क्यूसेक है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलस्तर बढ़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जासं, हरिद्वार। पहाड़ों में लगातार वर्षा होने के कारण भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
शनिवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर दर्ज किया गया था, जो चेतावनी स्तर (293.00 मीटर) से ऊपर है और खतरे के स्तर (294.00 मीटर) के बेहद करीब पहुंच रहा है। वहीं दोपहर 12 बजे तक जलस्तर और बढ़कर 293.25 मीटर हो गया।
जानकारी के अनुसार, इस समय नदी में प्रवाह 1,43,689 क्यूसेक है, जबकि निकासी 1,35,338 क्यूसेक की जा रही है। इसके अतिरिक्त पीयूजीसी में 8200 क्यूसेक और डीसीएनडी में 151 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।