विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में दवा कंपनी से 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पांच के खिलाफ मुकदमा Haridwar News

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 23 Feb 2020 12:37 PM (IST)

सिडकुल की एक दवा कंपनी से करीब 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती ...और पढ़ें

हरिद्वार में दवा कंपनी से 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पांच के खिलाफ मुकदमा Haridwar News
हरिद्वार में दवा कंपनी से 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पांच के खिलाफ मुकदमा Haridwar News

हरिद्वार, जेएनएन। सिडकुल की एक दवा कंपनी से करीब 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुजरात की एक फार्मास्यूटिकल्स मार्केटिंग कंपनी ने करोड़ों रुपये की दवा लेकर उसके भुगतान के लिए चेक दिए थे। मगर कुछ भुगतान करने के बाद उसे रोक दिया गया। आरोप है कि भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दंपती सहित परिवार के पांच आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक सिडकुल की सर्व फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक संतोष झा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में उनकी कंपनी का बड़ोदरा गुजरात की फ्यूचर लाइफ फार्मास्यूटिकल्स मार्केटिंग कंपनी से एक अनुबंध हुआ था। इसके बाद उन्होंने कंपनी को दवाइयां दी। आरोप है कि चार पांच चेक से भुगतान होने के बाद कंपनी ने पेमेंट स्टॉप कर दिया। जिस कारण बैंक ने उन्हें भुगतान करने से मना कर दिया। संतोष झा ने बताया कि कई बार संपर्क करने पर भी कंपनी मालिक हार्दिक डोडिया ने फोन कॉल रिसीव नहीं किए तो वह दो बार बड़ोदरा गुजरात गए, लेकिन हार्दिक डोडिया नहीं मिला और बाद में उन्हें फोन करते हुए पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित हार्दिक डोडिया, उनकी पत्नी यजुशी डोडिया, पिता महेंद्र डोडिया, भाई अमित डोडिया व साले यश पंड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  किटी के लाखों रुपये लेकर दंपती फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Dehradun News

विदेश भागने की फिराक

पीड़ि‍त कंपनी मालिक का कहना है कि इतनी बड़ी धोखाधड़ी होने से उनकी आर्थिकी गड़बड़ा गई, इसके बावजूद वह अपने पैसे मांगने के लिए दो बार गुजरात गए। संतोष झा ने शक जताया कि हार्दिक डोडिया विदेश भागने की फिराक में है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर रकम दिलाने की मांग पुलिस से की गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।