विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किटी के लाखों रुपये लेकर दंपती फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 23 Feb 2020 08:43 AM (IST)

किटी के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार एक दंपती लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज किया है।

किटी के लाखों रुपये लेकर दंपती फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Dehradun News
किटी के लाखों रुपये लेकर दंपती फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। किटी के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार एक दंपती लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मसूरी के लंढौर बाजार में रहने वाली कुमुद गोयल ने बताया कि देहराखास निवासी तुषार थापर और उसकी पत्नी प्रीति थापर किटी चलाते थे। जिसमें कुमुद के साथ ही क्षेत्र की कई महिलाएं रुपये जमा करती थीं। बकौल कुमुद किट्टी 20 माह की थी। शुरुआत में आरोपित दंपती ने कई लोगों को किटी की धनराशि दी। लेकिन, नवंबर 2018 से किटी का पैसा देना बंद कर दिया।

किटी में शामिल लोग जब भी तुषार और प्रीति से रुपये देने के लिए कहते तो दोनों उन्हें जल्द रकम लौटाने का आश्वासन देकर टरका देते। बीती 14 जनवरी को दोनों घर में ताला डालकर फरार हो गए। इसके बाद से दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। कुमुद ने बताया कि आरोपित दंपती के पास उनके अलावा मनप्रीत कौर, उर्मिला देवी, शिवाजी, कुसुम, संतोष गुप्ता और वैष्णवी के साढ़े चार लाख रुपये बकाया हैं। इसके अलावा भी आरोपितों ने कई महिलाओं के रुपये नहीं दिए। उन्होंने बताया कि ज्यादा दबाव बनाने पर प्रीति और तुषार ने कई महिलाओं को चेक दिए, लेकिन वह बाउंस हो गए। 

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

10.5 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक बड़े संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्र को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी पुलिस पार्टी के साथ पुरानी सब्जी मंडी वाले रास्ते पर तैनात थे। 

इस दौरान उन्होंने एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेरते हुए तलाशी ली तो उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित की पहचान सार्थक के रूप में हुई है। पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज Dehradun News

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह  क्लेमेनटाउन क्षेत्र में बीएचएम चतुर्थ वर्ष का छात्र है। वह खुद स्मैक पीने का आदी है और रामपुर बरेली से स्मैक सस्ते दामों पर लाकर उसमे से कुछ मात्रा को देहरादून में स्कूल व अन्य क्षेत्रों में स्मैक पीने वालों को बेचता है।

यह भी पढ़ें: डेढ़ करोड़ लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने किसी और को बेच दी जमीन Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।