Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फूलन देवी के हत्यारे पर भी बनेगी फिल्म

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 08 Jan 2018 09:01 PM (IST)

    दस्यु सुंदरी एवं सांसद फूलन देवी की हत्या में दोषी (इन दिनों जमानत पर) शेर सिंह राणा के जीवन पर जल्द फिल्म बनने जा रही है।

    फूलन देवी के हत्यारे पर भी बनेगी फिल्म

    हरिद्वार, [मेहताब आलम]: दस्यु सुंदरी एवं सांसद फूलन देवी की हत्या में दोषी (इन दिनों जमानत पर) शेर सिंह राणा के जीवन पर जल्द फिल्म बनने जा रही है। खुद शेर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन करेंगे और वही उसकी भूमिका भी निभाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेर सिंह के अनुसार उसकी अजय देवगन से इस बारे में मुलाकात भी हो चुकी है। बताते चलें कि शेर सिंह हाल ही में मध्य प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार की बेटी से शादी बातचीत को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आया।

    सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के जरिये शेर सिंह राजनीति में भी इंट्री करना चाह रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म को लोकसभा चनाव से पहले फिल्म रिलीज करने पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। गौरतलब है कि शेर सिंह अपनी अगली पारी सियासी अखाड़े में शुरू करना चाहता है। पिछले दिनों उसके मध्य प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार की बेटी से रिश्ता जोडऩे की बात सामने जा चुकी है। ऐसे में बायोपिक फिल्म को शेर सिंह की भावी राजनीतिक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद आम चुनाव में भाग्य आजमाना चाहता है शेर सिंह

    यह भी पढ़ें: कालाकांडी फिल्म में अलग अंदाज में नजर आएंगे दीपक डोबरियाल

    comedy show banner
    comedy show banner