Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में सादगी से मनाई ईद, सीमित संख्या में ईदगाह में पढ़ी गई नमाज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 14 May 2021 07:57 AM (IST)

    रुड़की शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में ईद का पर्व सादगी एवं शारीरिक दूरी बनाकर मनाया गया। तमाम ईदगाह पर 5 से 7 व्यक्तियों ने हीं पहुंचकर ईद की नमा ...और पढ़ें

    Hero Image
    रुड़की में सादगी और शारीरिक दूरी के साथ मनाई गई ईद।

    जागरण संवाददाता रुड़की। ईद-उल-फितर की नमाज कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने कोरोना से निजात की दुआ मांगी। साथ ही देश में अमन, चैन कायम रहने और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए भी दुआ में हाथ उठाए। कोरोना के कारण मुस्लिम समाज की ओर से सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। उधर, ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईदगाह में शुक्रवार को शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने कहा कि पूरे नगर में ऐलान किया गया था कि मस्जिदों में सरकार की ओर से जारी गाइड लाइंस का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करें। बाकी लोग अपने घरों पर नमाज अदा करे। कहा कि नगर के मुसलमानों ने ऐसा ही करके दिखाया। नगर की जामा मस्जिद रहमानिया मदरसा में भी सीमित संख्या में नमाज अदा की गई। 

    इसके अलावा शेख बेन्चा, नूर मस्जिद, मदीना मस्जिद, गफूरिया मस्जिद आदि मस्जिदों में भी सीमित संख्या में नमाज अदा की गई। मदरसा रहमानिया में मौलाना अरशद कासमी ने नमाज अदा कराई। ईद की नमाज को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपने गांव में ईद की नमाज अदा की। वहींए पार्षद मोहसिन अल्वी, सर्व धर्म त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी, वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी डा. तंजीम अली, नवाब अली, हाजी नौशाद अहमद, इमरान देशभक्त आदि ने विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की व अमन के लिए दुआएं मांगी।

    सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई ईद 

    झबरेड़ा में ईद-उल-फितर का त्योहार सौहार्द व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जटोल मार्ग स्थित ईदगाह पर कस्बा स्थित मदरसे के इमाम कादरी साजिद सहित दस व्यक्तियों ने ईद की नमाज अदा की। खजूरी गांव सहित अन्य गांव में भी कोरोना गाइड लाइंस का पालन करते हुए ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं लंढौरा ईदगाह में मुफ्ती रियासत अली ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को सरकार की ओर से जारी गाइड लाइंस का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान चेयरमैन शहजाद खान समेत पांच लोग मौजूद रहे। कोरोना के कारण कलियर समेत अन्य स्थानों पर भी सादगी के साथ ईद मनाई गई।

    यह भी पढ़ें-सादगी के साथ मनाई जा रही ईद, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी ईद की शुभकामनाएं

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें