रुड़की में ई-रिक्शा चालक ने दिल्ली की महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने साजिद नामक एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। महिला हरिद्वार घूमने आई थी और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। दिल्ली की महिला से दुष्कर्म करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित का नाम साजिद निवासी ढंढेरा है। आरोपित ने महिला को बस स्टैंड छोड़ने के बहाने से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। साथ ही ईरिक्शा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
दिल्ली के स्वजन को बिना बताये हरिद्वार में घूमने के लिए आई महिला वापस जाने के लिए दिल्ली की बस पकड़ने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी। इसी दौरान आरोपित उसे रेलवे टे्रक के पास जंगल में ले गया। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद महिला को रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया।
महिला लोगों से पूछते हुए कोतवाली सिविललाइंस पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।