Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौराणिक भीमगोड़ा कुंड पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित: अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई करने के दिए निर्देश

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 10:56 AM (IST)

    हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौराणिक भीमगोड़ा कुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की और ...और पढ़ें

    Hero Image

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौराणिक भीमगाेड़ा कुंड क्षेत्र का किया निरीक्षण।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को पौराणिक धार्मिक स्थल भीमगोड़ा कुंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से रखरखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने कुंड और आसपास के क्षेत्र का अवलोकन करते हुए विकास और सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौराणिक भीमगाेड़ा कुंड क्षेत्र का किया निरीक्षण

     


    उन्होंने हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव को कुंड परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य स्थल की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के अनुरूप काम किया जाना चाहिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

     

    दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

     

    डीएम मयूर दीक्षित ने नगर निगम अधिकारियों को कुंड परिसर एवं उसके आसपास से अतिक्रमण तत्काल हटाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कुंड में निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह और पार्षद सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।