चांदी ने फीकी की सोने की चमक... सिक्कों से सजे सराफा बाजार, लेकिन इस चीज की खास डिमांड
हरिद्वार के बाजार धनतेरस के लिए सज गए हैं, जहां सोने-चांदी के सिक्कों और मूर्तियों की चमक है। इस साल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मनीष कुमार, हरिद्वार। धनतेरस को लेकर धर्मनगरी के बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। सराफा बाजार से लेकर बर्तन की दुकानों तक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कहीं सोने-चांदी के सिक्कों की चमक है तो कहीं पीतल के दीपक और चमचमाते बर्तनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
बाजार में ग्राहकों की जेब और जरूरत के अनुसार छोटे से लेकर बड़े बजट तक के विकल्प मौजूद हैं। हालांकि इस बार बर्तनों की कीमतों में कुछ तेजी है जबकि चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के दाम पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम बताए जा रहे हैं।
चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। यही वजह है कि सराफा कारोबारियों ने इस बार अलग-अलग वजन के सिक्कों और चांदी की मूर्तियों की विस्तृत रेंज तैयार की है।
आर्यनगर चौक स्थित सीताराम ज्वेलर्स के अमन गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों के साथ चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियों की विशेष मांग रहती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए प्रतिष्ठान पर अलग-अलग वजन के सिक्के और मूर्तियां उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर सात ग्राम से लेकर 800 ग्राम तक की चांदी की मूर्तियों की रेंज है। सात ग्राम की शुभ चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति करीब 2400 से 2500 रुपये में उपलब्ध है जबकि 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत करीब 2350 रुपये है।
प्रोपराइटर अमन गर्ग के अनुसार पिछले वर्ष धनतेरस पर 10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत 2450 से 2500 रुपये तक थी। इस बार कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को शुद्धता और पारदर्शिता के साथ उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बर्तनों की कीमत में उछाल
हरिद्वार: धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की परंपरा को देखते हुए बाजार में स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं। हालांकि इस बार ग्राहकों को बर्तन खरीदने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। कारोबारियों के अनुसार तांबे और पीतल के भाव में करीब 400 से 500 रुपये तक का अंतर आया है।
वहीं स्टील के दाम में करीब 50 रुपये प्रति किलो और बांबे और जोधपुर स्टील में करीब 100 रुपये प्रति किलो की तेजी बतायी जा रही है।
फुटबाल ग्राउंड के समीप स्थित बाधवा ट्रेडर्स एवं बर्तन भंडार के प्रोपराइटर मंजीत सिंह ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा पीतल के दीपक, पूजा के बर्तन और अन्य पारंपरिक सामान की भी मांग रहती है। त्योहार को देखते हुए प्रतिष्ठान पर विभिन्न डिजाइन और रेंज के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।
यह भी पढ़ें- 1 नवंबर को सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष मुहूर्त, नक्षत्रों के राजा रविपुष्य खोलेंगे उन्नति के द्वार
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले लगातार गिर रहे सोना-चांदी के दाम, तीन दिन में 5100 रुपये गिरा गोल्ड; चेक करें लेटेस्ट Rate
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।