विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले लगातार गिर रहे सोना-चांदी के दाम, तीन दिन में 5100 रुपये गिरा गोल्ड; चेक करें लेटेस्ट Rate

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:42 AM (IST)

त्योहारी सीजन में चंडीगढ़ के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में सोना-चांदी के दाम में गिरावट (जागरण फोटो)

चंडीगढ़ में सोना-चांदी के दाम में गिरावट (जागरण फोटो)

HighLights

  1. तीन दिन में सोना ₹5100 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ

  2. चांदी के दाम में ₹15 प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज

  3. त्योहारी सीजन में खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में जहां बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ रही है, वहीं कीमती धातुओं के दाम लगातार गिर रहे हैं।

पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में करीब 5100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी 15 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हो गई है। इससे उन ग्राहकों को राहत मिली है जो धनतेरस और दीपावली के बाद अब शादी-विवाह के लिए गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।

ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार 29 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 30 अक्टूबर को घटकर 1,45,000 रुपये और 31 अक्टूबर को 1,41,600 रुपये रह गया। इस तरह महज तीन दिनों में सोना 5100 रुपये सस्ता हुआ है। इसी अवधि में 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,900 रुपये से गिरकर 1,30,200 रुपये पर आ गया है।

 
विवरण भाव / दर (₹)
24 कैरेट 1,41,600
प्लेट 1,41,200
22 कैरेट 1,30,200
18 कैरेट 1,07,900
14 कैरेट 85,200
चांदी 185
सिक्का 2,000

चांदी के दामों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 29 अक्टूबर को चांदी 200 रुपये प्रति ग्राम थी, जो 30 अक्टूबर को 193 रुपये और 31 अक्टूबर को 185 रुपये प्रति ग्राम रह गई। यानी तीन दिनों में चांदी 15 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई है। चांदी के सिक्के का भाव भी 2200 रुपये से घटकर 2000 रुपये रह गया है।

त्योहारी सीजन में कीमतों में इस गिरावट से बाजार में खरीदारी को प्रोत्साहन मिल सकता है। हालांकि ग्राहकों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी रहती है या फिर बाजार में दोबारा तेजी लौटती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।