Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Sanskriti Vishwavidyalaya का छठा दीक्षांत समारोह आज, 2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को मिलेगी डिग्री

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    Dev Sanskriti Vishwavidyalaya देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। समारोह में 2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को उपाधि प्रदान की जानी है।

    Hero Image
    Dev Sanskriti Vishwavidyalaya : कुल 2667 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

    टीम जागरण, हरिद्वार : Dev Sanskriti Vishwavidyalaya : देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में कुल 2667 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। कुलाधिपति डॉक्‍टर प्रणव पंड्या के अलावा कई अति विशिष्ट जन मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है। यहां से शिक्षित विद्यार्थी जहां भी जाएं दुखियों का सहारा बनें। अंधेरे के लिए सवेरा बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यहां केवल आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा ही नहीं जीवन प्रबंधन भी सिखाया जाता है। व्यक्ति और चरित्र निर्माण भी होता है। दो दशक में विश्वविद्यालय की ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। दुनिया में जो कुछ भी परिवर्तन हो रहा है उसे देखते हुए भारत ने नई दिशा दुनिया को दी है।

    विज्ञान और आध्यात्मिकता के सम्मिश्रण से आने वाले समय में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से यहां से अर्जित ज्ञान के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ प्रणव पंड्या, प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ,डॉक्टर अमिता बिरला आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय टॉपर उर्वशी शर्मा, वंदना आर्य, चित्रा कश्यप, रूपम, चित्रा कश्यप, आकर्षित मौर्य को उपाधि प्रदान की।

    2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को प्रदान की जाएगी उपाधि

    समारोह में 2017 से 2022 तक के छात्र -छात्राओं को उपाधि प्रदान की जानी है। इनमें छह विश्वविद्यालय टॉपर, 72 पीएचडी और 2589 पीजी,यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट विद्यार्थी शामिल हैं। 2589 पीजी, यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट विद्यार्थियों में से 1475 छात्राएं हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner