Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से घूमने आई महिला संग रुड़की में हैवानियत, जंगल में ले गया ई-रिक्‍शा चालक; जंगल में किया दुष्‍कर्म

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:33 PM (IST)

    दिल्ली से रुड़की घूमने के लिए आई महिला से ई रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। ई रिक्शा चालक उसे धोखे से रेलवे ट्रैक के पास जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना से संबंधित अपडेट के लिए जुड़े रहिए दैनिक जागरण के साथ।

    Hero Image
    पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश । प्रतीकात्‍मक

    जासं, रुड़की। दिल्ली से बिना बताए रुड़की घूमने के लिए आई एक महिला से ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया। घटना उसे समय हुई जब महिला दिल्ली की बस पकड़ने के लिए ई रिक्शा में सवार हुई थी।

    ई-रिक्शा चालक उसे धोखे से रेलवे ट्रैक के पास जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    दिल्ली निवासी एक महिला (23) अपने स्वजन को बिना बताये 10 जुलाई को हरिद्वार घूमने के लिए आई थी। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे महिला रुड़की पहुंची। यहां पर उसने एक ई-रिक्शा चालक से दिल्ली की बस के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि यहां पर रुड़की की बस नहीं मिलेगी। उसे दूसरे स्टैंड पर रुड़की की बस मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई-रिक्शा चालक ने उसे दूसरे बस स्टैंड पर ले जाकर छोड़ने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई और ई-रिक्शा में सवार हो गई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक उसे रेलवे ट्रेक के पास जंगल में ले गया। जंगल में महिला को ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    इसके बाद आरोपित ने रात को करीब नौ बजे उसे रुड़की रेलवे स्टेशन के बाहर ले जाकर छोड़ दिया। महिला लोगों से पूछते हुए कोतवाली सिविललाइंस पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। पुलिस आरोपित ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।