विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 रेलयात्री कृपया ध्यान दें! देहरादून और हरिद्वार से चलने वाली तीन जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर बदले

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:58 AM (GMT+05:30)

देहरादून और हरिद्वार से संचालित तीन जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं, जो 1 और 5 जनवरी 2027 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रेलयात्री कृपया ध्यान दें। देहरादून और हरिद्वार से संचालित तीन जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर बदल गये हैं। हालांकि यह व्यवस्था एक और पांच जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। इनमें देहरादून- नई दिल्ली, हरिद्वार- अमृतसर और देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी शामिल है।

रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को नए नंबरों के आधार पर ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करनी होगी। खासकर जनवरी 2027 से जनशताब्दी से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान नए ट्रेन नंबर का ध्यान रखना होगा।

नए ट्रेन नंबर का ध्यान रखना होगा

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि देहरादून-शकूरबस्ती के बीच संचालित मसूरी एक्सप्रेस के अलावा देहरादून-हावड़ा के बीच संचालित कुंभ सुपरफास्ट और उपासना एक्सप्रेस के नंबर पहले ही बदले जा चुके हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार उपासना और कुंभ के नंबर बदले जाने से गाड़ी की स्पीड, स्टापेज, आगमन-प्रस्थान समय आदि पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हालांकि इससे यात्रियों को किराए में थोड़ी राहत जरूर मिली है। उन्हें सुपरफास्ट चार्ज अब नहीं देना पड़ रहा है। इसी तरह जनशताब्दी के नंबर बदले जाने से भी कोई विशेष फर्क नहीं है।

  • गाड़ी संख्या - कहां से कहां तक - नया नंबर- प्रभावी तिथि
  • 14042/41 -देहरादून-शकूरबस्ती -14342/41 -28/01/26
  • 12370/69 -देहरादून-हावड़ा -13038/37 -14/04/26
  • 12327/28 -देहरादून-हावड़ा -13036/35 -15/04/26
  • 12053/54 -हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी -14656/55 -05/01/27
  • 12056/55 -हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी -14356/55 -05/01/27
  • 12091/92 -देहरादून-काठगोदाम -15315/16 -01/01/27

यह भी पढ़ें- गोरखपुर व बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को नहीं मिली सीट, टॉयलेट के पास यात्रा करने पर मजबूर

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच, जीआरपी-आरपीएफ और डॉग स्क्वॉयड ने ली 3 ट्रेनों में तलाशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।