Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri: हरिद्वार में बढ़ी कांवड़ यात्रियों की भीड़, चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे; शिवभक्तों के लिए लागू हुआ ट्रैफिक प्लान

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 10:25 AM (IST)

    Mahashivratri in Haridwar आठ मार्च महाशिवरात्रि से पहले शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ लौटेंगे। पैदल और डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ अभी और बढ़ेगी। इधर कांवड़ यात्रियों की भीड़ से बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। शिव भक्तों की सुविधा को इस बार पहली दफा पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।

    Hero Image
    Mahashivratri: हरिद्वार में बढ़ी कांवड़ यात्रियों की भीड़

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्मनगरी में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। शनिवार से कांवड़ यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ मार्च महाशिवरात्रि से पहले शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को लौटेंगे। पैदल और डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ अभी और बढ़ेगी। इधर कांवड़ यात्रियों की भीड़ से बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। शिव भक्तों की सुविधा को इस बार पहली दफा पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है।

    इधर नगर निगम की ओर से पथ प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि चंडी पुल से होकर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करायी जा रही है।