Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roorkee: कांग्रेस नेताओं ने महापौर को कराया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत, पार्षदों पर लगाया अनदेखी का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 02:02 PM (IST)

    Roorkee News उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंड ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस नेताओं ने महापौर को कराया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत

    रुड़की, जागरण संवाददाता। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पहुंचकर महापौर गौरव गोयल को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए। महापौर गौरव गोयल ने शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई कराने की बात कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जिन जगह पर नाले नहीं हैं वहां नाले बनाए जाएं एवं सभी नालों पर स्थाई निर्माण तत्काल हटाया जाए। प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने कहा कि खाली पड़े भूखंडों पर जलभराव रोकने के लिए मिट्टी आदि का भराव किया जाए एवं कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

    बीमारियों को रोकने के लिए हो कीटनाशकों का छिड़काव

    इंटक जिलाध्यक्ष रितु कंडियाल ने कहा कि जिन भूखंडों अथवा खाली जमीन पर जलभराव चिन्हित किया गया है। उसकी जल निकासी तत्काल कराई जाए व जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए। लगातार पानी जमा होने से से लोगों को परेशानी हो रही है और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

    गैर जिम्मेदारी एवं असंवेदनशील रवैया जिम्मेदार

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि जलभराव के लिए मुख्य रूप से पार्षदों की गैर जिम्मेदारी एवं असंवेदनशील रवैया जिम्मेदार है। नगर निगम बोर्ड के सदस्य बने विधायक भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूर्णत: विफल रहे हैं। नेता अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे और अनदेखी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।