Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी बोले- देश को महान बनाने के लिए हमें वेदों की ओर लौटना होगा, कहा- यह विडंंबना है कि...

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 06:20 PM (IST)

    गुरुकुल कांगड़ी समविवि में वेद विज्ञान एवं सांस्कृतिक महाकुंभ में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं वसुधैव कुटुंबकम हमारा दर्शन है और इसी आधार पर भारत ने एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य के विचार के साथ जी 20 में दुनिया का नेतृत्व किया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है।

    Hero Image
    सीएम धामी बोले- देश को महान बनाने के लिए हमें वेदों की ओर लौटना होगा,

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को महान बनाने के लिए हमें वेदों की ओर लौटना होगा। वेदों की ओर लौटने के महर्षि दयानंद के उद्घोष को अपने जीवन का ध्येय बनाना होगा। विडंबना है कि वेद आज भी आम लोगों की पहुंच से दूर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रकार के कार्यक्रमों से ही वेदों में निहित ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। गुरुकुल कांगड़ी समविवि में वेद विज्ञान एवं सांस्कृतिक महाकुंभ में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं, वसुधैव कुटुंबकम हमारा दर्शन है और इसी आधार पर भारत ने एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य के विचार के साथ जी 20 में दुनिया का नेतृत्व किया।

    कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है और लोगों में अपनी प्राचीन विरासत के प्रति गौरव का भाव उत्पन्न हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए उत्तराखंड की हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि विगत ढाई वर्ष में हमने कुछ ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो बीते 23 वर्षों में नहीं लिए गए थे। सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी समय में उत्तराखंड देश का सबसे समृद्धशाली और सशक्त राज्य हो, इस भावना के साथ हम सभी को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

    comedy show banner