विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विकास के रिपोर्ट कार्ड से दें विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड से विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को कहा। उन्होंने 35 हजार युवाओं को नौकरी, महिला आरक्षण और निवेश सहित कई उपलब्धियां गिनाईं, और 2027 में जीत का भरोसा जताया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के आरोपों का जवाब सरकार के विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड से देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में रोजगार, महिला सशक्तिकरण, निवेश, धार्मिक पर्यटन और आधारभूत ढांचे को सरकार की उपलब्धियों के रूप में पेश करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। सख्त नकल विरोधी कानून के तहत 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं।

इन्वेस्टर्स समिट के 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक धरातल पर उतर चुके हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा-2026 में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना बेहतर यात्रा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन के विस्तार का प्रमाण है। खिलाड़ियों के दैनिक भोजन भत्ते में भी 250 से बढ़ाकर 480 रुपये की वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा। उन्होंने राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी और अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने संबंधी बयान पर भी आपत्ति जताई।

इस पर उत्तराखंड में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए। सीएम धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा 2027 में बड़े बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रदेश कार्यसमिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए ये नौ मंत्र, भाजपा सरकार को बताया हिमालय सी अडिग

यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यसमिति हरिद्वार में बनेगी उत्तराखंड भाजपा की मिशन 2027 की चुनावी रणनीति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।