विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा कार्यसमिति हरिद्वार में बनेगी उत्तराखंड भाजपा की मिशन 2027 की चुनावी रणनीति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:20 PM (IST)

हरिद्वार में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की रणनीति तैयार करेगी। इसमें रक्षा मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भाजपा की हरिद्वार में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करने की रणनीति तैयार करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को प्रेमनगर आश्रम में तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 21 नवंबर को पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की जाएगी।

इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रक्षा मंत्री 22 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। निरीक्षण के दौरान पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार से देहरादून जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ में हरिद्वार की सफाई व्यवस्था होगी चाकचौबंद, 10 हजार क्यूआर कोड करेंगे ऑनलाइन निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।