विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM (IST)

बसपा ने उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश से लेकर बूथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है।

शुक्रवार को शिवालिक नगर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में हुई लोकसभा स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि व पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजा राम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर विधानसभा, जिला और प्रदेश के जोन कोआर्डिनेटरों को संगठन की सभी कमेटियां पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

इस दिशा में काफी काम हो चुका है। अब सभी पदाधिकारियों को वर्ष 2026-27 के चुनाव की तैयारियों में पूरी मेहनत से जुटना होगा, ताकि उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनाई जा सके। प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने को कहा।

बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद अली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत कर अपने बूथों को तैयार करना होगा। बूथ मजबूत होंगे तो चुनाव में पार्टी की जीत का रास्ता आसान होगा।

बैठक में छह दिसंबर को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष मदनपाल ने किया।

इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी इरशाद अंसारी, आदेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन पाल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, अनूप सिंह, प्रवीण कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजदीप मेघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रतिराम, जिला उपाध्यक्ष रवि अहलावत और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष नितिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में मदरसों पर कार्रवाई का विरोध: प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा वापस, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।